फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता ज्वालादेवी की दिव्य ज्योति के साथ निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
गंगोह में माता की आरती करते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। माता वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर के चार दिवसीय 11वें वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन माता ज्वाला देवी से लाई गई दिव्य ज्योति के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा और जलपान के साथ स्वागत किया गया। दोपहर में भंडारा और शाम को डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

श्री महाबीर संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बाबा हरिदास मार्ग स्थित मंदिर में रविवार प्रात: प्रभातफेरी के लिए सपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, समाजसेवी अरविंद टेबक और नगर इंचार्ज आदेशपाल ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर जितेंद्र कुमार चल रहे थे। प्रभातफेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रथ पर विराजमान माता दुर्गा स्वरूप कन्या लक्षिता सैनी और घोडे़ पर विराजमान हनुमान स्वरूप भूपेंद्र सिंह की छवि बेहद मनोहारी लग रही थी। रास्ते में वंदे मातरम राष्ट्रीय सेविका समिति की अध्यक्षा शालू चौधरी, सचिव स्वाति ऐरन, अंजलि धार्या, रीतू गोयल, प्रीति मित्तल, मनीषा शर्मा, सोनिया सैनी आदि ने जलपान सेवा की। प्रभातफेरी में विजयपाल, अनिल मित्तल, सुनील सैनी, राजेंद्र कुमार, राजीव पाहवा, मुरारी बजाज, संदीप पटवा, दिनेश अरोरा, सचिन नागपाल, ब्रिजेश सैनी, बृजभूषण शर्मा, योगेश सरदाना, नरेश राजपाल, संजय कथूरिया, अनुराग चुग, सुशील पाहूजा, बिंदु अरोरा, वर्षा पाहुजा, रजनी, विजेता अरोरा, राजकुमारी, शकुंतला देवी सहित बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में डांडिया नृत्य किया। सोमवार को विशाल भगवती जागरण में मां का भव्य दरबार सजेगा और आमंत्रित भजन गायक महामाई का गुणगान करेंगे।

रथ पर विराजमान माता स्वरूप कन्या लक्षिता सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें