फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखनी लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखनी लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

सहारनपुर। पिलखनी विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गर्मी और उमस के बीच जैन बाग सहित अन्य फीडरों पर लगे कट के कारण भी बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इन कारणों से तीन से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जैन बाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों के अलावा अन्य जगह से 11 बजे के बाद बिजली कंट्रोल रूम में बिजली आपूर्ति नहीं होने की समस्या बताई गई। बाद में पता चला कि पिलखनी की ओर जा रही विद्युत लाइन में फाल्ट आया है। इसके चलते जैन बाग, गोल कोठी, गांधी कालोनी, पालिका कालोनी, अरबी मदरसा, कंबोह कटहरा, झोटेवाला, रायवाला, खाताखेड़ी, कलसिया रोड, मातागढ़ सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक प्रभावित रही। इसके अलावा बिजली कट लगने के कारण भी लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। ऐसी कई जगहों पर पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस बीच, विद्युत निगम की ओर से चेकिंग अभियान जारी रहा। जिन क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया वहां कनेक्शन काटने की प्रक्रिया के लिए भी बीच बीच में बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। इस बारे में विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ जगहों पर कम समय के लिए बिजली आपूर्ति पर फर्क पड़ा है। मगर उसे सुचारु करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार सता रही बिजली की कटौती
सहारनपुर। पिलखनी से जुड़ी विद्युत लाइन में तीन सप्ताह के अंदर ही तीन बार फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति लंबे समय तक ठप रह चुकी है। गर्मी और उमस के बीच ऐसी तकनीकी खामियां बार बार बिजली आपूर्ति में बाधा बन रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली के साथ ही अधिकतर क्षेत्रों में पानी की समस्या भी बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें