फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हुई 40 गांवों में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व बारिश के साथ आए अंधड़ में धराशायी हुई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था 48 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं लौटी। सोमवार की देर शाम तक इलाके के करीब 40 गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्युत लाइनें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं हैं। करीब एक सौ से अधिक पोल टूट गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत लाइनों के ऊपर टूट कर गिरे भारी भरकम पेड़ों को हटाने में आ रही है। इसीलिए मरम्मत कार्य में समय लग रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बारिश के साथ आए अंधड़ ने पूरे इलाके की विद्युत व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया था। बेहट टाउन, बेहट देहात और जसमौर आदि विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कलसिया 220 केवीए बिजलीघर से विद्युत उप केंद्रों पर सप्लाई कराने वाली 33 केवीए की लाइन को क्लियर करने में विभाग को 18 घंटे लग गए। इसके बाद ही रविवार की आधी रात करीब 12 बजे बेहट टाउन विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति सुचारु की जा सकी, लेकिन बेहट देहात एवं जसमोर बिजली घर से जुड़े करीब 40 गांवों में सोमवार की देर शाम तक 48 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी थी। भीषण गर्मी में लोग बिजली और पानी के लिए बिलबिला उठे है। सबसे ज्यादा दिक्कत घाड़ इलाके में आ रही है। यहां बिजली की आपूर्ति नहीं होने से पेयजल परियोजनाएं बंद पड़ीं हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। विद्युत निगम के एसडीओ राजकुमार ने बताया, कि 100 से ज्यादा विद्युत पोल टूटे हुए है। लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। जगह-जगह लाइनों पर भारी-भरकम पेड़ गिरे हैं, जिन्हें हटाने में समय लग रहा है। दूसरे टूटे हुए पोल के स्थान पर नए पोल लगाने और तार खींचने में भी समय लग रहा है। देर रात तक कुछ लाइनें चालू कर दी जाएंगी। मंगलवार तक पूरे इलाके की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें