फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबंदी के बाद खुले बाजार, नियम-कायदे धड़ाम

विज्ञापन
सहारनपुर में महा लॉकडाउन के बाद खुले नर्सिंग होम पर लगी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
महाबंदी के बाद खुले बाजार, नियम-कायदे धड़ाम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में रविवार को शहर से देहात तक लोगों ने अनुशासन दिखाते हुए संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाया था। मगर सोमवार को अधिकतर बाजारों में हालात फिर पुराने जैसे हो गए। रायवाला मार्केट में बाएं और दाएं के चक्कर में व्यापारी उलझे रहे और थाना मंडी पुलिस को उन्हें काफी देर तक समझाना पड़ा। वहीं, हिरनमारान सहित अन्य बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सहित अन्य मानकों की परवाह किए बिना लोगों की भीड़ नजर आई।
शहर की नेहरू मार्केट, रायवाला, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, शहीद गंज, खलासी लाइन, शुगर मिल, बाजोरिया रोड सहित कई क्षेत्रों में ऐसे ही हालात देखने को मिले। जिन दुकानदारों की दुकानों का रोस्टर रविवार का था और वे महाबंदी के कारण दुकान नहीं खोल पाए थे, ऐसे कई दुकानदारों ने भी दुकानें खोल दीं। इसके चलते कुछ बाजारों में दोनों ओर की दुकानें खुली नजर आईं। इस बात को लेकर शाम तक दुकानदारों में विवाद होते रहे। इन हालात में अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जहां दिक्कतें थीं, वहां समझा दिया गया
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि रविवार को महाबंदी के निर्णय के बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। इस निर्णय के अलावा रोस्टर या अन्य मानकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए दुकानदार न तो खुद भ्रम में रहें और न ही किसी अन्य को भ्रमित करने का प्रयास करें। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2.42 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना
जिलेभर में चेकिंग प्वाइंट्स पर 97285 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें से 24715 वाहनों का चालान किया और 1675 वाहन सीज किए गए। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस टीमों ने 2.42 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के बाद खुलने के बाद बाजोरिया पुल पर उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें