फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंधी से रात भर गुल रही 70 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिर्जापुर बिजलीघर से जुड़े गांवों में 16 घंटे तक बंद रही बिजली
विज्ञापन

- लाइनों पर पेड़ गिरने से ठीक करने में आई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर/ छुटमलपुर। तेज हवा एवं बारिश के चलते बेहट, मिर्जापुर और छुटमलपुर बिजलीघरों से जुड़े 70 से भी अधिक गांवों की बिजली रात भर गुल रही। इससे सुबह लोगों को पानी की किल्लत उठानी पड़ी। बिना बिजली के इन्वर्टर भी डाउन हो गए थे। बिजली कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लाइनों को ठीक कर आपूर्ति चालू की।
विद्युत उपकेंद्र बेहट के नौगांवा फीडर एवं मिर्जापुर से जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 12 से 16 घंटे तक पूरी तरह ठप रही। शनिवार रात 10.30 बजे आई तेज हवा एवं बारिश आंधी तूफान, बारिश के बाद गुल हुई बेहट बिजलीघर से जुड़े समसपुर,चक अबाबाकरपुर, रजापुर अलीपुरा, दुल्लागढ़,बेगपुर, काशीपुर, हसनपुर, दौड़बसी समेत नौ गांव की विद्युत आपूर्ति रविवार सुबह 10 बजे चालू हुई। जबकि मिर्जापुर बिजलीघर से जुड़े गांव खुवासपुर, डाडल, पाडली, नौशेरा, कासमपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे चल पाई। घरों में लगे इन्वर्टर एवं अन्य बिजली के उपकरण बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा संकट पेयजल को लेकर है। बिजली न होने से नलकूप और सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाए जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। खुवासपुर के पूर्व प्रधान रियाजुल चौधरी, बिलाल चौधरी, नौगांवा के असलम प्रधान, इकराम अहमद, दिनेश गुप्ता, महेश गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान आदि का कहना है कि तेज हवा में बिजली आपूर्ति बाधित होना आम बात है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपकेंद्र बेहट के एसडीओ बृजमोहन ने बताया कि टूटी लाइनों को ठीक करने में वक्त लगा है। छुटमलपुर क्षेत्र के फतेहपुर भादो बिजलीघर के कमेशपुर, फतेहपुर, अस्पताल, अल्लीवाला, वर्ल्ड बैंक, गणेशपुर आदि फीडरों से जुड़े 36 गांवों की आपूर्ति रात साढ़े दस बजे गुल हो गई थी। लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति सुबह साढ़े आठ बजे आ सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें