फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंधेरे में डूबे सहारनपुर के15 गांव, 16 घंटे से बिजली गुल, पेयजल संकट से हाहाकार

Fri, 10 Apr 2026 12:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के तीतरों क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण 16 घंटे से बिजली गुल है। करीब 15 गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है और पेयजल संकट गहरा गया है। ऊर्जा निगम की टीम फाल्ट ठीक करने में जुटी है।

विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के तीतरों क्षेत्र में पिछले 16 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 15 गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली न आने से जहां लोगों के दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं, वहीं पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है।

विज्ञापन


नगर तीतरों सहित ग्राम रादौर, मोहम्मदपुर गुर्जर, सालियर, पूजना, माधोपुर, तबर्रकपुर, बाल्लू, फतेहचंदपुर और ठोल्ला समेत आसपास के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लंबे समय से बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की विद्युत लाइन में बार-बार तकनीकी खराबी आ जाती है, जिसके कारण आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाती। कई बार फाल्ट ठीक करने में पूरा दिन लग जाता है, जिससे बिजली आधारित सभी कार्य प्रभावित होते हैं।

स्थानीय उपभोक्ताओं रमेश चंद, भोपाल सिंह, अजीत सिंह, सलीम, विक्रम सिंह, रामगोपाल सैनी और राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से मांग की है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए टीम सुबह से ही कार्य में जुटी हुई है। फाल्ट पूरी तरह दूर न होने के कारण अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें