फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, आठ घंटे मिल रही आपूर्ति

Fri, 29 May 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों/शाकंभरी। तीतरों क्षेत्र के गांवों में 24 घंटों में से मात्र 8 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिलने से उपभोक्ता बिलबिला गए हैं। शाकंभरी क्षेत्र के गांवों में भी पूरी-पूरी रात बिजली नहीं मिल पा रही है। बेहाल उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों तीतरों भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित गुर्जर, नैनकुमार, सुनील उर्फ पप्पू शर्मा, नरेंद्र सिंह, सुशील सैनी, सुभाष सैनी तथा सुशासन समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कौशिक आदि का कहना है कि महंगी स्थित 33 केवी विद्युत केंद्र से करीब आठ गांवों को मात्र आठ घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। इस कारण उनकी दिनचर्या पटरी से उतर गई है। ग्रामीणों का कहना है कि 220 केवी बिजलीघर नानौता के कर्मचारी मनमाने ढंग से आठ घंटे की आपूर्ति में 10 से अधिक बार ब्रेकडाउन के नाम पर लाइन बंद कर देते हैं।
शाकंभरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बार-बार आने-जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं बीमार लोग गर्मी से बेहाल हैं। बता दें कि गांव नौगांवा ग्राम समूह के समसपुर, चकबाबकरपुर, रजापुर, अलीपुरा, बेगपुर, हसनपुर और काशीपुर सहित कई गांवों को विद्युत उपकेंद्र बेहट से बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां से आपूर्ति ढर्रे से उतरी पड़ी है। कई बार रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को घरों की छतों और बाहर बैठकर रात गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें