अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती को काउंसिलिंग
सहारनपुर। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए शनिवार को नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी परिसर में काउंसिलिंग हुई। चयन समिति पदाधिकारियों ने शिक्षकों की काउंसिलिंग की। इस दौरान शिक्षकों से स्कूलों के विकल्प भरवाकर लिए गए।
जनपद में 300 से अधिक परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का बनाया जा रहा है। विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है। 14 जून को लिखित परीक्षा के बाद पिछले दिनों काउंसिलिंग भी कराई गई है, जिसमें शिक्षकों से विकल्प मांगे गए थे। अब विभाग ऐसे शिक्षकों के लिए काउंसिलिंग करा रहा है, जिन्होंने अपना मूल विद्यालय विकल्प के तौर पर नहीं भरा था। शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग चली। काउंसिलिंग के लिए केवल पुरुषों को बुलाया गया था। इससे पहले पांच जुलाई को महिलाओं और दिव्यांग शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई थी।