फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लड़की बनकर पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर 5.40 लाख रुपये ठगे

Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ठग ने लड़की बनकर पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। उसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 5.40 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर की पुरानी मंडी क्षेत्र में सराय हिसामुद्दीन निवासी संदीप तोमर ने तहरीर देकर बताया कि फेसबुक आईडी पर स्वाति अग्रवाल नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मोबाइल पर उसी नाम से कॉल आने लगी। ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए अक्तूबर 2025 में व्हाट्सएप के जरिए स्फेरेक्स एप डाउनलोड करने का लिंक भेजा। एप डाउनलोड करते ही लिंक फिनप्रोज पर चला गया और उसी प्लेटफॉर्म पर संदीप तोमर के नाम से अकाउंट बना दिया गया। इसके बाद नौ अक्तूबर 2025 को ट्रेडिंग शुरू कराने के नाम पर सौरभ जोगी के नाम 44,500 रुपये ट्रांसफर कराए गए। कुछ दिन बाद 11 अक्तूबर 2025 को कंपनी की ओर से मुनाफे के रूप में पीड़ित के एसबीआई खाते में 8,989 रुपये भेजे गए, जिससे उसे भरोसा हो गया।
इसके बाद 13 अक्तूबर 2025 को कंपनी के कहने पर पीड़ित से पांच लाख रुपये स्लॉर्ड्स कंज्यूमर गुड्स इंडिया के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा चेरथला केरल के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। रकम पंजाब नेशनल बैंक की खलासी लाइन शाखा से भेजी गई। एप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा। जब पीड़ित ने अपना लाभ निकालने की कोशिश की तो कंपनी के लोग बहाने बनाकर टालते रहे। करीब दस दिन पहले जब उसने फिर से रुपये निकालने की रिक्वेस्ट डाली तो एप पर उसका अकाउंट खाता प्रतिबंधित दिखाने लगा। करीब एक माह पहले एप अपडेट होने के बाद उसका अकाउंट भी दिखाई देना बंद हो गया और जिस नंबर से बात होती थी, वह भी बंद हो गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि 5.40 लाख रुपये की ठगी हुई है। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें