सहारनपुर। मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में परचम संस्था व उर्दू तालिमी बोर्ड के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर कुदसिया अंजुम ने कहा कि भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब हमारे पास संसाधन खत्म हो जाएंगे और गरीबी बढ़ेगी। इसके साथ ही आवास, रोजगार, भोजन, पानी का संकट भी गहराएगा। वर्तमान में जनसंख्या को नियंत्रित करने के साथ ही शिक्षित और जागरूक समाज की स्थापना करने की आवश्यकता है। बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा की सरकार द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर लाया गया कानून सही है, लेकिन इसे लागू करने सेे पूर्व कुछ संशोधन होने चाहिए।
नुसरत व रफत फरजाना ने कहा की लोगों के मानसिकता भी बदलनी चाहिए। तभी देश में जनसंख्या नियंत्रित होगी और हमारा देश विकसित होगा। इस दौरान फरजाना, करीम बानो, बुशरा, मुनव्वर , उजमा , फरहा आएशा मौजूद रहे।