सहारनपुर। दिवाली के दो दिन बाद भी प्रदूषण दम घोंट रहा है। मंगलवार को एक्यूआई 235 रहा। पिछले पांच दिन से जनपद का एक्यूआई 200 के ऊपर चल रहा है।
जनपद में शाम सात बजे के बाद सुबह आठ से नौ बजे तक ठंड बनी हुई है। इस दौरान लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। दिन में धूप तो तेज निकल रही है, लेकिन हवा नहीं चलने की वजह से धुएं और धूल के कण हवा में जमीन के आसपास ही बने हुए हैं। हवा की यह स्थिति सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जा रही है। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आगामी दिनों में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी और कोहरा आएगा तो वायु प्रदूषण और बढ़ेगा।
ऐसे में संवेदनशील मरीजों को सावधान रहना चाहिए। उधर, मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह हल्का कोहरा आने का अनुमान जताया है।
एक्यूआई 200 से अधिक होने के सेहत को नुकसान
- गले में खराश, सांस फूलना, सीने में जकड़न और घरघराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- जिन लोगों को अस्थमा या पुरानी फेफड़ों की बीमारी है, उनके लक्षण गंभीर रूप से बढ़ सकते हैं और सांस की नलियों में सूजन आ सकती है।
- आंखों का लाल होना, पानी आना, खुजली और नाक बहने या जलन की शिकायत हो सकती है।
- नसों में सूजन के कारण दिल पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, जिससे दिल के मरीजों का जोखिम बढ़ जाता है।
- प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से मानसिक सुस्ती (स्माग हैंगओवर) और सिरदर्द हो सकता है।
बीते पांच दिन का एक्यूआई
तिथिएक्यूआई
10 नवंबर-235
09 नवंबर-268
08 नवंबर-230
07 नवंबर-239
06 नवंबर-235