फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हवा में घोला प्रदूषण का जहर, घंटाघर पर सबसे अधिक आतिशबाजी, एक्यूआई 268 रहा

Tue, 10 Nov 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली पर रातभर हुई आतिशबाजी के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वायु प्रदूषण बढ़ा है। सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र घंटाघर का रहा, जहां एक्यूआई 268 दर्ज किया गया। बीते वर्ष 2025 को दिवाली की रात घंटाघर क्षेत्र का एक्यूआई 209 था। सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली पर शोर प्रदूषण भी लगभग दोगुना रहा है। जनपद में इस बार 20 अक्तूबर के बाद से एक्यूआई 200 से ऊपर चल रहा है। ऐसे में दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के कारण बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर सभी की निगाह थी। इस बार तीन जगहों पर वायु और शोर प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन

इनमें घंटाघर क्षेत्र, आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित आईपीटी परिसर और बलियाखेड़ी ब्लॉक में प्रदूषण मापा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने एक नवंबर यानी दिवाली से पहले और आठ नवंबर की रात यानी दिवाली के दिन का एक्यूआई मापा। इसमें लगभग दोगुने का अंतर आया है। सबसे अधिक वायु प्रदूषण घंटाघर क्षेत्र में दर्ज किया गया है। इसकी तुलना बीते वर्ष पर दिवाली के एक्यूआई से करें तो 59 अधिक है। उधर, शोर प्रदूषण भी सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली की करीब दो गुना दर्ज किया गया है। इसमें जिला अस्पताल क्षेत्र भी शामिल है। जबकि शोर प्रदूषण में सबसे कम वृद्धि औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली रोड पर रही है।

एक नवंबर और दिवाली की रात एक्यूआई
स्थान-एक नवंबरआठ नवंबर
घंटाघर152-268
आईपीटी-140-210
बलियाखेड़ी ब्लॉक99136

बीते आठ साल का दिवाली का एक्यूआई
वर्षएक्यूआई
2026268
2025209
2024272
2023174
2022212
2021270
2020374
2019381

एक नवंबर और आठ नवंबर की रात शोर प्रदूषण (डेसीबल में)
क्षेत्रएक नवंबर-आठ नवंबर
एसबीडी जिला अस्पताल (शांत क्षेत्र)-36.3-60.2
घंटाघर चौक (व्यावसायिक क्षेत्र)46.2-71.4
हरि मंदिर आवास विकास (आवासीय क्षेत्र)-40.6-66.8
दिल्ली रोड (औद्योगिक क्षेत्र)-64.3-74.6

हवा की श्रेणी और जीवन पर उसके दुष्प्रभाव
एक्यूआई-सेहत के लिए
शून्य से 50-अच्छी
51 से 100-संतोषजनक
101 से 200सामान्य
201 से 300खराब
301 से 400बेहद खराब
401 से 500गंभीर

दिवाली पर वायु और शोर प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई हैै। वायु प्रदूषण के मामले में सबसे अधिक प्रदूषित घंटाघर क्षेत्र रहा है। शोर प्रदूषण भी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें