फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर कृषि इंटर कालेज का मतदान संपन्न, 1771 ने डाला मत

विज्ञापन
गोचर कृषि इंटर कॉलेज के चुनाव में मतदान करते हुए गुर्जर मतदाता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर के गोचर कृषि इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 2564 मतदाताओं में 1771 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में प्रबंध समिति के 12 पदों पर कुल 24 प्रत्याशी आमने सामने चुनाव मैदान में हैं। देर शाम तक मतगणना जारी थी।
विज्ञापन

सुबह से ही गोचर कृषि इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई थी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। इस दौरान एक एक मतदाता की अच्छी तरह जांच पड़ताल के बाद ही उसे मतदान केंद्र में अंदर जाने दिया गया। शाम छह बजे तक कुल 2564 मतदाताओं के सापेक्ष 1771 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों में बसे मतदाता अपने मत को डालने के लिए उत्साह से पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव भी लगातार मतदान केंद्र का दौरा करते रहे। चुनाव अधिकारी संतरपाल सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतगणना शुरू कर दी गई है। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें