फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
चिलकाना के गांव पटना उर्फ नयाबांस के प्राथमिक स्कूल में लगी बेरिकेटिंग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इनमें जिला पंचायत के वार्ड संख्या-13, पांच ग्राम प्रधानों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में 34 सदस्यों को भी चुना जाना है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना हुईं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में मतदान के लिए तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां, पुलिस बल के साथ रवाना हो गई है। मतगणना पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जनपद में क्षेत्र पंचायत के छह पदों के लिए उप चुनाव होना था। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इनमें से पांच पर सर्वसम्मति हो गई। जबकि एक गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।
इन गांवों में ग्राम प्रधान पद के लिए होना है चुनाव
ब्लाक-------------------ग्राम पंचायत
नागल-------------------पांडौली
पुंवारका-----------------मौहम्मदपुर गाडा
पुंवारका---------------- गागलहेडी
मुजफ्फराबाद------------ करौंदी
रामपुर मनिहारान----------उमरीकलां
इन गांवों के मतदाता तय करेंगे जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी का भविष्य
सहारनपुर। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 में होने वाले उपचुनाव में 26 गांवों के मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें सालीरी, मीरपुर सीतापुर, चौरी मंडी, छापुर, पटनी, सीकरी, अब्दुल्लापुर, चालाकपुर, हरडाखेडी, पिलखनी, पटना उर्फ नया बांस, इब्राहिमी, कलरी, मानकपुर सादात, इब्राहिमपुरा, सलेमपुर, हैदरपुर, बिन्नाखेडी, तेल्लीपुरा, पहलवानपुर, भोजपुर गुर्जर, बकारका, सुचेलादेवा, अहाडी, सुआखेडी और भिक्कनपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं।

नागल विकास खंड में आज होन वाले मतदान की तैयारी करती पोलिंग पार्टियां- फोटो : SAHARANPUR

नागल ब्लाक से अपने मतदान केंद्रों को रवाना होते मतदान कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

ुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय से मतदान केंद्र के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें