फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नए साल में दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने 110 किमी दिल्ली के अक्षर धाम से लेकर सहारनपुर तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अजय टम्टा ने 31 दिसंबर तक दिल्ली देहरादून इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे को निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को नए साल से ट्रायल करने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री का बुटराड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे के सभी ठेकेदारों को 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। मंत्री ने संकेत दिए है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद नए साल में आम जनता के ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा। राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रीजनल मेनेजर मोहम्मद शफी,परियोजना प्रबंधक नरेंद्र कुमार, साइट इंजीनियर राजन पांडे व सभी ठेकेदार मौजूद रहे। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद शफी ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का चार प्रतिशत कार्य अधूरा है। निर्माण पूरा करने के बाद रोड सेफ्टी के कार्य पूरा होने के बाद आम जनता के लिए बागपत से लेकर सहारनपुर तक ट्रायल के रूप में खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें