शामली। छह दिन पहले झिंझाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए सवा लाख रुपये का इनामी बदमाश मिथुन के गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में चार-पांच बदमाश है, जिनकी तलाश के लिए पुलिस व एसओजी की चार टीमें लगी हुई हैं।
झिंझाना पुलिस के साथ सोमवार देर रात मुठभेड़ में गांव अलाद्दीनपुर निवासी मिथुन मारा गया था। उस पर शामली पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये और बागपत पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान मौके से मिथुन का साथी भाग निकला था। मौके से भागे बदमाश और गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की चार टीमें उप्र के अलावा दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में दबिश दे रही हैं। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मिथुन गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।