फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे से मेरी दुश्मनी है क्या बुजुर्ग महिला यूं पेश आती है सहारनपुर पुलिस ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तेरे से मेरी कोई दुश्मनी थोड़ी ही ना है, गाड़ी हटा। ये शब्द सहारनपुर के नगर कोतवाली अंतर्गत चौकी सराय इंचार्ज के हैं, जिन्होंने 62 साल की बुजुर्ग महिला दुकानदार के साथ बदसलूकी की। चालान काटने को लेकर बुजुर्ग महिला ने जब एतराज किया तो चौकी इंचार्ज उस पर और भड़क उठे। इसके बाद स्थानीय व्यापारी जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची अमर उजाला टीम को व्यापारियों ने आपबीत सुनाई।
विज्ञापन

वाकया शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। जब नेहरू मार्केट में चौकी इंचार्ज राजकुमार तोमर की मौजूदगी में पांच से सात पुलिसकर्मी चालान काटने निकले। सड़क के दोनों ओर व्यापारियों के सैकड़ों वाहन खड़े थे, लेकिन ज्यादातर को छोड़ते और कुछ का चालान काटा गया। नेहरू मार्केट के नक्खाशे से पहले जूते की दुकान के कारोबारी अंकित कालरा की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। चौकी इंचार्ज मोबाइल से फोटो खींचकर चालान करने लगे। तब दुकानदार ने कहा साहब, अभी हटा रहा हूं, लेकिन चौकी इंचार्ज नहीं माने।
इस पर कारोबारी की मां बुजुर्ग महिला पारुल कालरा जिनकी उम्र 62 साल है, बाहर निकलीं और केवल उन्हीं का चालान काटे जाने पर एतराज जताया। जिस पर बदसलूकी करते हुए चौकी इंचार्ज ने कहा तेरे से मेरी कोई दुश्मनी है क्या। कारोबारी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। इससे पहले भी जाने क्यों उन्हीं का चालान किया गया। उनका बेटा अकेले बैठता है। इसके बाद व्यापारी अंकित, मोहम्मद एहसाल, राजकुमार तोमर, फिरोज सहित कई व्यापारी एकत्रित हो गए। सभी ने शिकायत दर्ज कराई कि जब बाजार में कहीं पार्किंग नहीं है, तो व्यापारी अपने वाहन को कहां खड़ा करें। व्यापारियों के अलावा जो दुकानदार आते हैं उनकी बाइकों का भी पुलिस चालान करती है। या तो पुलिस रुटीन में हर दिन अभियान चलाए या फिर इस बाबत पार्किंग या रोडमैप तैयार करें लेकिन बदसलूकी किसी व्यापारी या महिला व्यापारी के साथ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

---------
पुलिस को यह हैं निर्देश
सीनियर सिटीजन की रक्षा और सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी पुलिस पर है। सभी थानों को निर्देश हैं कि वह अपने क्षेत्रों के सीनियर सिटीजन से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानें और समस्या दूर करें। इसके बावजूद पुलिस का सीनियर सिटीजन वह भी महिला के प्रति ऐसा रवैया व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
----------
मंगल बाजार पर तिल रखने को जगह नहीं
मंगल बाजार की हालत ये होती है कि बड़ी तादाद में रेहड़ा, ठेली सहित सभी बाजार सज जाते हैं। उस समय ना तो पुलिस चालान काटती है और न ही नगर कोतवाली पुलिस डंडा फटकारती है। दबी जुबान व्यापारी कहते हैं कि मंगल बाजार जो लगता है, वह कहीं कहीं खाकी के संरक्षण में ही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें