फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं पर क्रूरता करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए पशु क्रुरता के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने हरियाणा से यूपी में ट्रक में भरकर कटान के लिए लाए जा रहे कटरों को मुक्त कराया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। जबकि कटरों के बीच छुपे बैठे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को सरसावा पुलिस ने पशुओं से क्रूरता करने के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा। उप निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में पुलिस शाहजहांपुर चौकी पर हरियाणा से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी कि तभी वाहनों की कतार में लगा एक ट्रक रुक गया तथा उसमें से एक व्यक्ति निकल कर भागा। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो देखा कि उसमें पशुओं को भरा हुआ है गिनती करने पर पता लगा कि 23 कटरों को भरा हैं, जिन्हें कटान के लिए सहारनपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने कटरों के बीच छुपे बैठे दो लोगों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि भागने वाला व्यक्ति ट्रक का चालक चांद निवासी सहारनपुर और कटरों को कटान के लिए हरियाणा से सहारनपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर शाहिद और उस्मान को जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि ट्रक से बरामद पशु अभी तक पुलिस के कब्जे में ही हैं जिनके चारे की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें