फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, चोरी के कई वाहन बरामद किए

Thu, 13 Oct 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। वाहन चोरों की  निशानदेही पर चोरी की दो बाइक, एक पिकअप, बुलेरो तथा तीन कारें बरामद की है।
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम तथा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त टीम ने नकुड़-अंबेहटा रोड पर घेराबंदी कर दो युवकों को बुलेरो पिकअप ले जाते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकोें की पहचान साजिद निवासी अली की चुंगी सहारनपुर तथा सादिक निवासी गांव बाढ़ीमाजरा गंगोह के रूप में हुई। दोनों शातिर वाहन चोर हैं, जो दूसरे राज्यों से भी वाहन चुरा कर जनपद की विभिन्न जगहों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन


चोरों की बताई जगहों से दो बाइक, एक महेंद्रा पिकअप तथा अलग-अलग कंपनियों की तीन कारें बरामद की गई हैं। एसपी देहात ने अवैध खनन तथा शराब की तस्करी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ सुधीश चंद्र शंखधर को इस पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीओ सुधीश चंद्र शंखधर तथा एसओ जितेंद्र कुमार, एसआई संजीव चौहान, कस्बा इंचार्ज दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें