संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रतिबंधित चीन के मांझे की बिक्री को रोकने और जागरुकता के लिए पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को जागरूक किया।
सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया ने थाना कुतुबशेर पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि चीन के मांझे का प्रयोग और उसकी बिक्री अवैध है। जो भी व्यक्ति चीन के मांझे से पतंग उड़ाता या बिक्री करते दुकानदार पाया जाएगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज होगा। चीन के मांझे की बिक्री करने वाले कई लोग जेल जा चुके हैं। इसलिए चीन के मांझे का प्रयोग बिल्कुल न करें। अगर किसी को जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को सूचना दें, ताकि उस व्यक्ति को पकड़ सके। चीन का मांझा बेहद ही खतरनाक है।