फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा किया मजबूत

विज्ञापन
थानामंड़ी क्षेत्र में ईद को लेकर बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस - प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। जनपद के समस्त थानों में शांति समितियों की बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिए। बुधवार को ईद-उल-अजहा पर सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाए। खुराफाती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं।
विज्ञापन

ईद को लेकर मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और एसपी सिटी राजेश कुमार ने शांति समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कर त्योहार मनाएं। कोई नई परंपरा शुरू न करें और सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखकर त्योहार मनाएं। कुर्बानी करते समय वीडियो न बनाएं और खुले स्थान पर कुर्बानी न करें। कहीं पर भी गंदगी न फैलाई जाए। नगर निगम ने जो स्थान चिंहित किए हैं, वहीं पर कुुर्बानी के बाद अवशेष डालें।
वहीं, नगर कोतवाली में आयोजित बैठक में भी दोनों अधिकारियों ने अपनी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। इसमें सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा, कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर अवनीश गौतम, नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत, पार्षद मंसूर बदर, शाहिद कुरैशी, सईद सिद्दीकी, नौशाद, भाजपा नेता महेंद्र सचदेवा, मोहम्मद आलम, पार्षद पिंकी गुप्ता पार्षद, टिंकू अरोड़ा, हाजी बहार, रमेश छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
देहरादून और हरिद्वार से हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से होकर जाएंगे। हरियाणा की ओर से उत्तराखंड जाने वाले भी इसी मार्ग से जाएंगे।
दिल्ली की ओर हरियाणा व उत्तराखंड जाने वाले वाहन भी बाईपास से होकर जाएंगे।
नागल- लाखनौर बाईपास सर्विस रोड पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। देहरादून व अंबाला जाने वाले वाहन लाखनौर से होते हुए बाईपास से जाएंगे।
राकेश केमिकल पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। शेखपुरा चौकी पर भी वाहनों को रोका जाएगा।
अंबेडकर चौक की ओर से आने वाले समस्त छोटे वाहन, जिन्हें अंबाला जाना है, वह जिला अस्पताल चौक, कलक्ट्रेट तिराहे, शुगर मिल तिराहे से मानक मउ, नकुड़ तिराहे से होकर जाएंगे।
बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रेाड, दिल्ली रोड, अंबाला रेाड व चिलाकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहनों को आने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें