सहारनपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट है। इसी के तहत चल रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार तक अवैध शस्त्र, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों को बड़ी संख्या में जेल भेजा गया।
एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि जिले में 1285 लोगों को अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया। 1161 लोगों का जुआ अधिनियम, 737 एनडीपीएस, 2346 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़कर जेल भेजा। इसी तरह 733 देसी पिस्टल, सात रिवाल्वर, 1141 कारतूस, 536 चाकू बरामद किए। इनके अलावा तीन अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी गई। हत्या, लुटेरे और चोरी के 691 आरोपियों को जेल भेजा। 1314 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 130 आरोपियों को जिला बदर किया गया। इनमें से 48 जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 55 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई। अभी तक 81 मुठभेड़ में 178 बदमाशों को गिरफ्तार किया। 38 अपराधियों के शस्त्र निलंबित किए गए। इसके अलावा झगड़ालु किस्म के लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जा रहा है।