फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे की लोकेशन पर रही पुलिस टीमों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे की लोकेशन पर रही पुलिस टीमों की नजर
विज्ञापन

सहारनपुर/देवबंद। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के वेस्ट यूपी से लेकर दिल्ली और एनसीआर मे पहुंचने तक की सूचनाओं के बीच पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें मंगलवार को भी अलर्ट रहीं। जिले में उसकी कोई लोकेशन न मिल जाए, इसे लेकर पुलिस अफसरों से लेकर चौकियों पर तैनात टीमों तक को कड़ी निगरानी पर रखा गया। इसके साथ ही देवबंद मुजफ्फरनगर मार्ग पर टोल प्लाजा सहित अन्य जगहों पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर विकास दुबे और उसके सहयोगियों के पोस्टर वाली पोस्ट शेयर की जा रही हैं ताकि विकास के साथ ही उसके साथियों के बारे में क्लू मिल सके।
क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे की वेस्ट यूपी में लोकेशन की संभावनाओं को लेकर उसकी फरारी के समय से ही अलर्ट जारी है। बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से विकास के सहारनपुर में पहुंचने और फिर बिजनौर में लोकेशन मिलने जैैसी सूचनाएं मिलीं। इनके आधार पर अलग-अलग टीमें निगरानी कर रही हैं। मगर अब तक यहां उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली है। हालांकि इस अपराधी के प्रति जनता को जागरूक रखने के लिए उसके पोस्टर कुछ जगहों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद बड़े अपराधियों पर भी नजर : डीआईजी
कानपुर कांड के बाद शासन स्तर से कुख्यात माफिया पर नकेल कसने के निर्देशों के बाद आगे की प्लानिंग पर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सूची में शामिल मंडल के तीन बड़े अपराधी सुशील मूंछ, संजीव जीवा और मोनू जाट पहले से ही जेलों में बंद हैं। इसके बावजूद जेल में बंद बड़े अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनके मुकदमों की सशक्त पैरवी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडल के थानों में हिस्ट्रीशीटरों की नए सिरे से सूची के निर्देश पहले से ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें