फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली जाने वालों पर पुलिस की निगरानी

Fri, 24 Jul 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने निगरानी व्यवस्था बढ़ा दी है। बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दिल्ली जाने और आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस विभिन्न राजनीतिक दलों और युवा संगठनों के सक्रिय पदाधिकारियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली आंदोलन के चलते पुलिस ने सपा, कांग्रेस, भीम आर्मी और कई विपक्षी पार्टियों के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर रही है। इसके साथ ही उन लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जो दिल्ली से आ और जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक लगातार सूचनाएं एकत्र की जा रही है। पुलिस उन लोगों का भी ब्योरा जुटा रही है, जो आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे लोगों से संपर्क कर उन्हें कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें