फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोक दी जनजागरण यात्रा

Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Hindu awareness BJP slogans during the visit. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवबंद में पलायन मुद्दे पर सोमवार को हिंदू जनजागरण यात्रा निकालने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन ने शिक्षक नगर के गेट पर ही रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए एसडीएम की मार्फत राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। हिंदू जनजागरण यात्रा निकालने के लिए सोमवार की सुबह कार्यकर्ता शिक्षक नगर में एकत्र हुए।

यहां से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह पुंडीर और मनीष त्यागी के नेतृत्व में हिंदू जन जागरण यात्रा आरंभ हुई,  लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता कालोनी के गेट पर पहुंचे तो पुलिस ने  उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान एसडीएम भानू प्रताप यादव और सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने भी वहां पहुंच गए। गुस्से का इजहार करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

जिसमें बताया गया कि देवबंद में सपा के राजनैतिक संरक्षण में बढ़ते अपराध, गुंडागर्दी, रंगदारी,  बिगड़ती कानून व्यवस्था और असामाजिक तत्वों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हिंदू समाज में भय व्याप्त कर उनकी संपत्ति, मंदिरों, धर्मशालाओं पर अवैध कब्जे करके उन्हें पलायन को मजबूर किया जा रहा है लेकिन सत्ता के दबाव के चलते पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। 

 उन्होंने सांप्रदायिक आधार पर भेदभाव करने वाली सपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। चाहपारस में आनंद प्रकाश गोयल और जनकपुरी में दर्पण राज गर्ग के यहां हुई डकैती का सही खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, कार्टून विवाद में एसडीएम कार्यालय

में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, फल विक्रेता की मौत के बाद बवाल एवं पुलिस की एके-47 लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, एक बच्चे द्वारा पोस्ट लाइक करने की आड़ में तीन दिन तक बाजार बंद कर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, पुलिसकर्मियों पर हमला व

धमकी देने वालों पर एफआईआर दर्ज करने, नगर में शांति व्यवस्था कायम कराने तथा मामलों की सीबीआई से जांच कराने की मांग शामिल रही। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से गजराज राणा, प्रमोद तेजयान, बिजेंद्र गुप्ता, दीपकराज सिंघल, प्रवीण गोयल, ईशान गौड़, जयप्रकाश पाल, लच्छीराम
विज्ञापन


कश्यप, नरेश धीमान, अनिल त्यागी, बीरबल, डा. बीके शर्मा, प्रदीप वर्मा, राकेश सैनी, रजनीश चौहान, आलोक कुमार, शुभमराज सिंघल, मनोज कुमार, आनंद वर्मा, विकास त्यागी, पवन सैनी, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें