फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहंगा प्रतियोगिता में छात्राओं का जलवा

Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Students kilt contest. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में जनकल्याण वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को लहंगा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागी युवतियों को लहंगा पहनने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


मकबरा रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर प्रतियोगिता में शैली चावला ने लड़कियों को आधुनिक परिधान की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार से लहंगा पहनने के तरीके समझाए।

 प्रतियोगिता में सराय काहरान की डोली ने प्रथम, कायस्थवाड़ा की किरण ने द्वितीय और बंहेड़ा की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के डायरेक्टर सुशील त्यागी ने कहा कि मेधावी प्रतियोगिताओं को जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समाज में लड़कियों के उत्थान के लिए संस्था सभी कोर्स निशुल्क करा रही है। प्रतियोगिता में बबली, नीशी, डोली, नैना, आरती, दीपा, रीना, किरण, ममता, पूनम, जूली, संगीता, सोनम, कोमल, शालू, सविता, रेखा, दीप्ति, रूबी, उर्मिला, सीमा, पारुल आदि रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें