फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने कैंटर में भरा तीन करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। पुलिस व नारकोटिक्स की टीम ने बेलडा नहर पुल के समीप एक कैंटर से करीब तीन करोड़ की कीमत का डोडा पोस्त बरामद किया है। तस्कर डोडा को मुरमुरे के 25 बोरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीओ देवबंद अमित सिंह के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस व नारकोटिक्स की टीम ने बेलडा नहर पुल पर वाहन चेकिंग शुरू की तभी देवबंद की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। कैंटर में मुरमुरे के बोरों के नीचे 25 कट्टों में लगभग 6 क्विंटल 17 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कैंटर को कब्जे में लेकर चालक शाहकार अहमद निवासी बरेली को हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि बरामद डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालक से नशे के नेटवर्क को बेनकाब करने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें