फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बचाए हिंडन नदी में फंसे पांच श्रद्धालु, स्कॉर्पियो बही

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हिंडन नदी में फंसे पांच श्रद्धालु बचाए, स्कॉर्पियो बही
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंडन नदी पार करते समय अचानक पानी का तेज बहाव आने से गाजियाबाद के पांच श्रद्धालु पानी में फंस गए। जबकि उनकी कार तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने रेस्क्यू कर पांचों को सुरक्षित बचा लिया। जान बचाने के लिए श्रद्धालुओं ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के पटेल नगर निवासी दीपक, सचिन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पारस शर्मा और अश्वनी अग्रवाल स्कॉर्पियो कार से माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे। दीपक ने बताया कि सुबह छह बजे जब वे लोग बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सुंदरपुर शाकंभरी देवी मार्ग पर गांव कुरड़ीखेड़ा के पास हिंडन नदी को पार कर रहे थे तो कार का पहिया अचानक एक गड्ढे में फंस गया। वे नीचे उतर कर गाड़ी को निकालने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। पानी बढ़ने पर उन्होंने कार को छोड़कर बाहर निकलने प्रयास किया, लेकिन नदी में ज्यादा पानी होने के चलते वे फंस गए। उनके द्वारा डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद बिहारीगढ़ थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी तत्काल पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सों और तैराकों की मदद से एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो कार बह गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में फंसी मिल गई है। उसे निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के परिजन दूसरी गाड़ी लेकर उन्हें लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उधर मौत के मुंह से निकले श्रद्धालुओं का कहना था कि यदि पुलिस समय पर मदद को नहीं पहुंचती तो उनका बचना नामुमकिन था। मौत का खौफ भी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें