फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली 100 नं. डायल की 57 गाड़ियां

Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस को मिली गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर  जनपद अब 100 डायल की गाड़ियों से पूरी तरह से लैस हो जाएगा। जिले को जीपीएस सिस्टम से लैस 57 नई गाड़ियां मिल गईं हैं। जो सीधे लखनऊ के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगी। 100 नंबर डायल करने पर चंद मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ितों की सहायता करेंगी।  
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने सोमवार को गाड़ियों का निरीक्षण किया। गाड़ियों के संचालन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।यूपी डायल 100 योजना के परिचालन के उपलक्ष्य में जिला ओलंपिक संघ, जिला खेल प्रोत्साहन समिति एवं सहारनपुर पुलिस द्वारा 20 नवंबर को सुबह 6 बजे मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 

यातायात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 10 किमी की मैराथन दौड़ घंटाघर चौक से अंबाला रोड पर आयोजित की जाएगी, जो वापस डाक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पर समाप्त होगी।
विज्ञापन


दौड़ में शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की जाएगी।  

जिसमें पुरुषों का एक वर्ग 25 वर्ष की उम्र तक, 25 से 40 वर्ष की उम्र तक का पुरुष वर्ग, 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं एक वर्ग महिलाओं का होगा। इन वर्गों में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। ये गाड़ियां पुलिस लाइन के मैदान में खड़ी कराई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें