फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस का छापा, मीट फैक्टरी में आने वाले वाहनों की जांच

Tue, 24 Feb 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। एएलएम मीट फैक्टरी परिसर में आने वाले वाहनों की पुलिस ने जांच की। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक एक-एक वाहन की नंबर प्लेट, कागजात को जांचा। इसके साथ ही दिनभर बाहर से टीम की अफवाह रही। हालांकि, जांच में कोई वाहन संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार देर रात पुलिस ने एएलएम मीट फैक्टरी के गेट नंबर पांच पर पहुंच कर बाहर से पशु लाने वाले वाहनों की जांच की। सोमवार सुबह होने पर भी पुलिस ने वहां डेरा डाले रखा और बाहर से पशु लेकर आने वाले वाहनों के कागजात सहित नंबर प्लेट, चेसिस नंबर आदि की जांच की। इस दौरान वाहन मालिकों के साथ ही फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े लोग भी असहज दिखाई दिए। पुलिस के फैक्टरी परिसर में होने के कारण बाहर से कोई जांच टीम पहुंचने की अफवाह दिनभर उड़ती रही।
थाना पुलिस ने बताया कि काफी समय से वाहनों में अधिक पशु लदे होने सहित कुछ बिना नंबरों की गाड़ी परिसर में आने की सूचनाएं मिल रही थी, जिसके चलते वाहनों की जांच की गई। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वाहन नहीं मिला है। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि बाहर से टीम पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें