फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पात मचाने वाले युवकों को पुलिस ने बनाया मुर्गा

विज्ञापन
थाना जनकपुरी में युवको बनाया गया मुर्गा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कारों की टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में हुई झड़प के दौरान नशे में उत्पात मचाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर दी। दरोगा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर थाना जनकपुरी ले आई, जहां उन्हें मुर्गा बनाया गया। एसएसपी आकाश तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

घटना थाना जनकपुरी क्षेत्र में आंबेडकर चौक पर सोमवार की देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक आंबेडकर चौक पर प्रकाशपुरम निवासी विशेष पाठक कार से जा रहे थे। तभी, उनकी गाड़ी से टक्कर लगने को लेकर प्रमोद चांदना, मनीष चांदना पुत्र अजय चांदना निवासी मिशन कंपाउंड और सन्नी नागपाल निवासी नुमाइश कैंप के साथ विवाद हो गया। विशेष पाठक ने दर्ज कराए मामले में बताया कि आरोपियों ने नशे में उसके साथ मारपीट की। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ अभद्रता की गई। आरोपियों ने वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों और दरोगा के साथ भी धक्कामुक्की की। इसी बीच थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सन्नी नागपाल, प्रमोद, मनीष चांदना को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने थाने में आरोपियों को मुर्गा बनाया। आरोपियों के खिलाफ विशेष पाठक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी आकाश तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
सत्ता पक्ष के नेता छुड़ाने में जुटे, थाने से दी जमानत
पता लगने पर सत्ता पक्ष के नेता आरोपियों को छुड़ाने में लगे रहे। कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उच्चाधिकारियों से भी मामले में फोन पर वार्ता की। लगातार पुलिस पर दबाव बढ़ता चला गया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपियों को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया।

थाना जनकपुरी में कान पकड़कर बैठे युवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें