फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
धीरज सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। मां की दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को पीछे आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से चालक ट्रक सहित फरार हो गया। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी धीरज सिंह पुंडीर सहारनपुर में विकास भवन के सामने कालोनी में रहता है। सोमवार की रात करीब नो बजे धीरज सिंह बाइक द्वारा अपनी माता की दवाई लेने के लिए थाना सदर की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में गया था। धीरज सिंह दवाई लेकर घर की ओर जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत की सूचना गांव में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र, पत्नी व माता सहित परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक के पिता की भी एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें