फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ती रही पुलिस, अभियान चलाकर 36 दबोचे--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में पुलिस द्वारा नव वर्ष पर शुरू किया गया अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिले की पुलिस दौड़ती रही और अवैैध शराब, तमंचा रखने और सट्टे के मामलों में 36 आरोपियों को दबोचा गया।
विज्ञापन

नव वर्ष पर बुधवार को पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके साथ ही जनपद भर में चेकिंग की गई। एसएसपी के पीआरओ सेल के मुताबिक थाना फतेहपुर पुलिस ने चार शराब तस्करों और एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह गंगोह पुलिस ने भी चार शराब तस्करों एवं दो युवकों को तमंचे के साथ दबोचा। कोतवाली देवबंद पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ा। नानौता पुलिस ने भी दो शराब तस्करों, कोतवाली नगर पुलिस ने एक शराब तस्कर और एक सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले आरोपी, कोतवाली मंडी पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक, चिलकाना पुलिस ने चार शराब तस्करों एवं व्यक्ति को तमंचे के साथ, नागल पुलिस ने दो शराब तस्करों, एक आरोपी को तमंचे, गागलहेड़ी पुलिस चार शराब तस्कर, कोतवाली देहात पुलिस ने तीन शराब तस्कर, कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक शराब तस्कर, थाना कुतुबशेर पुलिस ने सट्टे के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न मामलों में 36 से आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
सहारनपुर। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के अलावा पुलिस ने जनपद भर में बैंकों की चेकिंग की। इसके तहत महानगर में कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली, कोतवाली मंडी, देहात कोतवाली, थाना कुतुबशेर पुलिस, थाना जनकपुरी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें