फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंचायत मामले में पुलिस को तहरीर आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक को 10 साल के लिए गांव से निकालने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी शेख गांव में किशोरी की आत्महत्या के बाद हुई पंचायत मामले में पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है। परिजनों की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की गई है।
दरअसल, 14 अगस्त की रात एक किशोरी ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी, जिस युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था वह भी घटना वाली रात मकान के आसपास सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है, जो गांव का ही रहने वाला है और दोनों एक ही बिरादरी के हैं। मृतका के परिजनों ने युवक पर किशोरी को जहर लाकर देने का आरोप लगाया था। इस मामले में सोमवार को गांव में जिम्मेदारों की पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दोनों परिवारों को बुलाया था। पंचायत ने युवक को दोषी मानते हुए 10 साल के लिए गांव से निकालने का फैसला सुनाया था। मामला पुलिस तक पहुंचा और गांव में पहुंचकर जांच की। मंगलवार शाम तक तहरीर आने का इंतजार किया, लेकिन अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित में नहीं दिया है। सीओ द्वितीय शैलेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि परिजनों की तरफ तहरीर आने के बाद ही जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें