फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-देवबंद-भायला मार्ग पर हुआ हादसा, लोन समूह में कार्य करता था मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। देवबंद-भायला मार्ग पर टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार झबीरन गांव निवासी अभिषेक त्यागी (35) की मौत हो गई। अभिषेक लोन समूह में कार्य करते थे। वह एक गांव में काम के सिलसिले में गए थे और वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन

झबीरन गांव निवासी अभिषेक त्यागी मंगलवार की शाम खजूरी गांव से लौट रहे थे। वह जब गांव के रास्ते से निकलकर देवबंद-भायला मार्ग स्थित नगर पालिका के डंपिंग यार्ड के समीप पहुंचे तो सामने से आए तेज गति टाटा मैजिक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मैजिक समेत फरार हो गया। ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि अभिषेक लोन समूह में काम करते थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनके पिता लोकेश की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अभिषेक भी इकलौते बेटे थे। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें