फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चोरी, लूटपाट और एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को निशाना बनाने वाले बदमाश सक्रिय हैं। दो सप्ताह में छह से अधिक वारदात हो चुकी हैं, जिनमें बदमाशों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन

लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। पकड़े न जाने की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार लुटेरे एक दिन में दो-दो घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चार दिन पूर्व बदमाशों ने वसंत विहार एक महिला से 60 की नगदी से भरा बैग लूटा तो चंद्रनगर में एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। इसी तरह चोरी और एटीएम कार्ड बदलकर पैसे उड़ाने की घटनाएं भी हो चुकी है। कई वारदातों में बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।
केस-1-
अंबाला रोड पर दो दिन पूर्व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में साढ़े तीन लाख की चोरी हुई। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई।
केस-2- चार दिन पूर्व वसंत विहार में महिला से नगदी से भरा बैग और चंद्रनगर में चेन लूट की वारदात करने वाले बदमाश भी सीसीटीवी में कैद हुए, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन

केस-3-
नगर कोतवाली क्षेत्र में एसडी इंटर कॉलेज के अध्यापक से चकराता मार्ग पर एटीएम कार्ड बदलकर एक शातिर युवक ने हजारों रुपये नगदी खाते से निकाली। आरोपी की तस्वीर एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी में कैद हुई, लेकिन दो सप्ताह बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं गया।
केस-4-
मिगलानी बिल्डिंग के पास से दो दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने महिला को धक्का देकर बैग लूट लिया, जिसमें आठ रुपये की नगदी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े गए हैं। इसी तरह अनेक घटनाएं हो चुकी हैं।
बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें