फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया इंतजाम, ताकि अपराध का हो काम तमाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी के साथ ही कोहरा बढ़ने पर पुलिस ने भी अपराधियों का चक्रव्यूह भेदने को प्लान तैैयार किया है। इसके तहत जिले के सात सर्किल सहित 21 थानों, चौकियों और चौकीदारों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही 70 डायल वाहनों पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही रात में कोहरा पड़ने लगा है। ऐसे में चोरी और लूट की वारदातों की बढ़ने की आशंका के चलते पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जनपद में सीओ प्रथम पुराना शहर, सीओ द्वितीय नया शहर, सीओ सदर, नकुड़, गंगोह, देवबंद और बेहट सहित सात सर्किल हैं। जिले में शहर के कोतवाली सदर बाजार, कोतवाली नगर, थाना जनकपुरी, कोतवाली देहात, कोतवाली मंडी, थाना कुतुबशेर सहित पूरे जनपद में 21 थाने हैं। एसएसपी दिनेश कुमार ने सभी सीओ, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हाईवे और देहात क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। इसके साथ ही रात में सड़कों पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी करने के लिए कहा गया है। खासकर बीट के सिपाहियों और जनपद में 70 डायल 100 वाहनों पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
हाईवे और देहात क्षेत्रों में निगरानी कड़ी करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही महानगर और देहात क्षेत्रों में चौकीदारों का सहयोग लेने के लिए कहा है। इसके अलावा लोगों के साथ बैठक कर संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने के लिए थाना और चौकी स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सर्द मौसम में रात के समय वारदातें होने की आशंका के चलते पूरे जनपद की पुलिस को अलर्ट किया है। बैठक में सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें