फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो जिलों की पुलिस ढूंढती रही, घर में मिला सुधारस

Sat, 02 May 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/सहारनपुर। डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा नेता सुधारस चौहान की तलाश में बागपत और सहारनपुर पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। इसके बाद भी भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर खुद ही अपने घर पहुंच गया, जहां से पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल गई।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में सहारनपुर के मिर्जापुर थाने और स्वाट समेत पुलिस की कई टीमों ने बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बागपत में डेरा डाल लिया था। पुलिस ने सबसे पहले पुराने कस्बे के रहने वाले हत्यारोपी कपिल को पकड़ा और उसके बाद आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान के घर दबिश दी।
पुलिस के आने से पहले ही सुधारस भाग गया था और उसकी तलाश में तभी से सहारनपुर जिले की पुलिस की कई टीमों के अलावा बागपत की पुलिस भी लगी थी। इसके बाद भी सुधारस पुलिस की पकड़ में नहीं आया। वह यहां से गाजियाबाद गया और वहां से हरियाणा में अपने कई परिचितों के पास जाकर शरण मांगी।
विज्ञापन

मामला हाईप्रोफाइल होने और पुलिस की कार्रवाई होने के डर से किसी ने भी शरण नहीं दी। इसके चलते रातभर वह घूमता रहा। उसकी तलाश में शहर में डेरा डाले सहारनपुर के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में दबिश देते रहे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को भाजपा नेता के परिवार वालों पर भी शिकंजा कसा। इसकी उसको किसी से जानकारी मिल गई और वह शुक्रवार दोपहर करीब 12.50 बजे खुद ही घर पहुंच गया। जहां दस मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार करके ले गए।
फार्म हाउस की दीवारों पर खून के छींटे, चौकीदार भी हिरासत में : सहारनपुर। बागपत निवासी राखी कश्यप हत्याकांड को नौगांवा के पास जिस फार्म हाउस में अंजाम दिया गया उसकी दीवारों पर आज भी खून के छींटे लगे हैं। जांच में जिस तरीके से अब पर्दा उठ रहा है वह बेहद हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें