फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस प्रतियोगिता का समापन, जूडो के पुरुष वर्ग में मेरठ और महिला में सहारनपुर अव्वल

विज्ञापन
पुलिस प्रतियोगिता की विजेता सहारनपुर जनपद की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्टेडियम में मेरठ जोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो, ताइक्वांडो और पेंचक सिलॉट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जूडो के पुरुष वर्ग में मेरठ और महिला वर्ग में सहारनपुर जनपद विजेता रहा।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस प्रतियोगिता का समापन एसपी सिटी व्योम बिंदल और एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। ताईक्वांडो स्पर्धा के पुरुष वर्ग में सहारनपुर और महिला वर्ग में मेरठ विजेता रहा। वुशु प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में मेरठ जनपद ने बाजी मारी। कराटे प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट एवं महिला वर्ग में सहारनपुर के खिलाड़ी अव्वल रहे। इसी तरह पेंचक सिलॉट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गाजियाबाद तो महिला वर्ग में बागपत जनपद अव्वल रहा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीड़ाअधिकारी राहुल चोपड़ा, सीओ ट्रैफिक रविकांत पाराशर, सीओ प्रथम मनीष चंद्र के अलावा रेफरी और निर्णायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें