फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मास्क न लगाने पर दुल्हन के पिता से 500 रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। लॉकडाउन में हो रहे एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ समारोह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मास्क न लगाने पर दुल्हन के पिता से 500 रुपये का जुर्माना वसूला और समारोह में मौजूद लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पठानपुरा में रविवार को मुजफ्फरनगर से बरात आई। शादी की रस्में मकान परिसर में ही चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र पांडेय और सीओ चौब सिंह पुलिस बल के साथ संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचे। समारोह स्थल पर पुलिस को देखकर बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग इधर - उधर भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस अधिकारी ने दुल्हन के पिता से शादी की परमिशन दिखाने को कहा तो वह बगले झांकने लगा। इतना ही नहीं दुल्हन के पिता मुंह पर मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। इस पर अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। मगर मोबाइल से शादी की वीडियो बना रहे एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर दुल्हन के पिता से 500 रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि दो कमरों में शादी समारोह चल रहा था। बरातियों ने सिर्फ आने-जाने की परमिशन ले रखी थी, लेकिन दुल्हन पक्ष ने स्थानीय प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली । वीडियोग्राफी कर रहे युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। शाम के समय बराती दुल्हन को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
बिना अनुमति के हो रही थी शादी
शादी समारोह में 30 - 35 लोग शामिल हुए, लेकिन दुल्हन पक्ष ने कोई परमिशन नहीं ले रखी थी। दुल्हन के पिता से मुंह पर मॉस्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने समारोह में उपस्थित लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया । - देवेंद्र पांडेय, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें