फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। क्षेत्र के गांव हरपाली के पास चेकिंग के दौरान देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गोली लगने से घायल होने पर दो बदमाशों को धर दबोचा, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी का एक ट्रैक्टर लोडर, मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात देवबंद से एक ट्रैक्टर लोडर चोरी हो गया था। चोरों की लोकेशन रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। देर रात गांव हरपाली के पास पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश शोयब पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम खुरगान थाना कैराना, साबिर पुत्र मोहम्मद हसन निवासी नाई नगली उर्फ माजरी थाना रामपुर मनिहारान के पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर लोडर, मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि इस दौरान उनके दो साथी बदमाश आजम पुत्र हनीफ व अहसान पुत्र मोहम्मद हसन भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें