सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी सैफ अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। गिरफ्तार आरोपी पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के बेटों और भाई दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी था।
सहारनपुर में कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवती ने पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के भाई महमूद अली, दो बेटों वाजिद, जावेद, सैफ अली के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम
इस मामले में महमूद अली, वाजिद एवं जावेद पहले से जेल में बंद है, जबकि सैफ अली फरार चल रहा था। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। वहीं शुक्रवार को बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने सैफ अली निवासी मिर्जापुर को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग