अब पुलिस लाइन में कैंटीन से सस्ते दामों में मिलेगा सामान
सहारनपुर। सेना की तर्ज पर पुलिस लाइन में सब्सिडियरी पुलिस कैंटीन बनाई गई है, जिसमें बाजार के मुकाबले 30 से 50 प्रतिशत कम रेट जरूरत का सामान पुलिसकर्मियों को उपलब्ध हो जाएगा।
रविवार को कैंटीन का उद्घाटन एसएसपी दिनेश कुमार ने किया। एसएसपी ने बताया कि इस कैंटीन से सामान खरीदने के लिए पुलिसकर्मियों के कार्ड बनाए जाएंगे। जनपद में करीब 2500 कार्ड बनेंगे। इस कैंटीन में जरूरत का सभी सामान पुलिसकर्मियों को उपलब्ध हो जाएगा, जो बाजार के मुकाबले 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेगा। इस दौरान एसप देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ प्रथम अर्पित विजयवर्गीय, आरआई अजय श्रीवास्तव सहित पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।