सहारनपुर में बेहट में गोकशी की घटना में वांछित चल रहे चार आरोपियों को बेहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से गोकशी करने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आठ अगस्त की रात में गांव शेखपुरा में गोकशी की घटना हुई थी। घटना में शामिल मुंतजिर पुत्र सत्तार, मुकीम पुत्र दिलशाद, नफीस पुत्र अफजाल, अताउर्रहमान पुत्र इकबाल, बुद्धन पुत्र रसीद, इरशाद उर्फ सादा पुत्र शरीफ, अमजद पुत्र सुल्तान सभी निवासी गांव शेखपुरा व फरमान पुत्र बुद्धू निवासी गांव जसमौर पठानपुरा के खिलाफ 13 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।