फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना और होली के लिए पुलिस अलर्ट

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसएसपी सहारनपुर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में  11 मार्च को मतों की गणना और 12 व 13 मार्च को होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। खुराफातियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी लव कुमार ने पुलिस लाइन में तमाम थानेदारों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए। एसएसपी लव कुमार ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि वह 11 मार्च से पहले अपने-अपने क्षेत्र में शांति समितियों के साथ बैठक कर तैयारी कर लें।

सभी मुखबिरों और चौकीदारों को अलर्ट रखा जाए। चूंकि होली आ रही है। ऐसे में शराब की कसीदगी और तस्करी हो सकती है। इसपर भी पैनी नजर रखी जाए। कसीदगी करने वालों और अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के विरुद्घ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


थानों में खड़े वाहनों का निस्तारण एक महीने के भीतर करने के निर्देश थानेदारों को दिए गए। एसएसपी ने ईनामी बदमाशों और वांछितों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तार करने के भी निर्देश दिए।

इनके अलावा गोतस्करी, अवैध खनन और नशीली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर भी रोक लगाने को कहा। बैठक में एसपी देहात, एसपी सिटी, सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें