सहारनपुर। कानपुर कांड के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जनपद में पुलिस द्वारा शुरू किए गए दस दिवसीय अभियान के पहले दिन टॉप-10 सूची में शामिल पांच और 15 गैंगेस्टर में निरूद्घ आरोपी गिरफ्तार किया गए। इसके साथ ही 60 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु शुरू किए गए 10 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों में गैंगेस्टर में वांछित चल रहे 15 आरोपियों को अभियान चलाकर दबोचा गया। इसके साथ ही एक दिन में 60 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
इसके अलावा थाना बड़गांव, नागल, नानौता में एक-एक और थाना फतेहपुर में दो टॉप सूची में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आगामी दस दिनों इसी तरह अभियान जारी रहेगा। इसको लेकर एसपी देहात, एसपी सिटी, सभी सर्किल के सीओ और जनपद के समस्त थाना के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।