फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मारा छापा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, मिर्जापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। छापा लगते ही खनन माफिया मशीनों व वाहनों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को खनन करते गिरफ्तार किया है, जबकि चार डंपर, एक एचएम मशीन व एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है।
विज्ञापन

देर रात किसी ने डीएम को बताया कि कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ के पास यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है, जिस पर एसडीएम मानवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस की सूचना लगते ही खनन माफिया मशीनों एवं वाहनों को छोड़कर भाग निकले।एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार वाहन, एक एचएम व एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है, जिन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। अधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें