फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई मतदान करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई मतदान करने की शपथ
विज्ञापन

बेहट/रामपुर मनिहारान/गागलहेड़ी/नागल/तीतरो/चिलकाना/गंगोह। बेहट के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने मतदान करने की शपथ दिलाई। एनएसएस एवं रेंजर्स की छात्राओं ने संदेश परक सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाई। स्लोगन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सामिया व पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा अलीशा प्रथम स्थान पर रहीं। रंगोली में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं अना गौरी, जैनब, राफिया के ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. शालिनी सोनी ने किया। डॉ. यजुवेंद्र कुमार, डॉ. बेगराम, अरविंद कुमार रहे।
प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो की शिक्षिका अंजलि आर्य ने बालिकाओं के साथ रैली निकालकर व ईवीएम मशीन का मॉडल दिखाकर ग्राम वासियों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अदीबा, महरीन, नबीया, सबा, जकिया आदि बालिकाओं ने पोस्टर बनाए। एएचपी इंटर कालेज में प्रबंधक राजकुमार पुंडीर, प्रधानाचार्य भूप सिंह, संजय राठौर, जगमाल सिंह, देवीदत्त शुक्ला, डा अशोक राय आदि ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं, रामपुर मनिहारान में जैन इंटर कालेज के छात्रों ने रैली के जरिए मतदान के लिए अलख जगाई। इससे पूर्व एसडीएम ने शपथ दिलाई। रैली में तहसीलदार नितिन राजपूत, राजकुमार, संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल आदि रहे। गागलहेड़ी के पीजी पायस इंटर कालेज में प्रबंधक पंकज गर्ग, हिंदी प्रवक्ता कुलदीप ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई।
नागल कि जनता इंटर कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयंसेवकों ने मीरपुर मोहनपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। तीतरो के गांव बाल्लू, मौहम्मदपुर गुर्जर, डुभर किशनपुर, बेरखेड़ी मुसलमान, पूजना, खड़लाना, महंगी आदि में बीएलओ ने मतदाताओं को मतदाता सूची का निरीक्षण कराया तथा लोगों को मतदाता पहचान पत्र बांटे। बीएलओ ममतेश देवी, संदीप कुमार, पदाभिहित अधिकारी आरती देवी, बलेन्द्र कुमार, विजय लक्ष्मी, सुनीता सैनी रहे।
चिलकाना में नगर पंचायत तथा चेयरमैन के निवास पर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी बीएस वर्मा, चेयरमैन अकबर कुरैशी, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा, एसएसआई इंद्रजीत सिंह आदि रहे। गंगोह के हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एसडीएम हिमांशु नागपाल, तहसीलदार आशुतोष कुमार, ईओ कृष्ण मुरारी, कालेज प्रबंधक योगेश गर्ग, प्राचार्य विजय कुमार ने शपथ दिलाई। शोभित विश्व विद्यालय में भी कुलपति रणजीत सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रशांत कुमार, कुलसचिव महीपाल सिंह, सूफी जहीर अख्तर, आर्य कन्या इंटर कालेज में प्राचार्या पुष्पा पंवार, रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में प्राचार्य रोहताश कुमार, हीरोज मेमोरियल हाई स्कूल में प्रधानाचार्य यासीन अली व मास्टर शाहजान अली, पूरणमल रामलाल डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. पवन कुमार बंसल, लाला किशन चंद राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डा. वृतिका ढिल्लन ने शपथ दिलाई। नगरपालिका परिषद, सीडीकेआर माडर्न इंटर कालेज, दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज एवं शेरमऊ मिल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

--------------------------------------
स्लोगन प्रतियोगिता में सिमरन रही प्रथम
फोटो-1
रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा व्याख्यान, क्विज, स्लोगन व मतदाता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, तनु चौधरी द्वितीय, नाजिया सैफी तृतीय, क्विज प्रतियोगिता में रामिम प्रथम, सिमरन द्वितीय, अनुष्का व रितिका को तृतीय स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को उप प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता डा. राजकुमार पांडेय, सहायक प्राध्यापक महाराज सिंह कालेज सहारनपुर के अलावा अशोक कुमार, डा.राजबीर सिंह, आलोक कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें