फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नक्शे में खेल, नियमों से खिलवाड़, कई कॉलोनियों पर कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद तहसील क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में बड़ा खेल सामने आया है। कम वर्ग मीटर का मानचित्र स्वीकृत कराया गया। इसके बाद मनमाने तरीके से उसमें विस्तार कर अवैध कॉलोनियां खड़ी कर दी गई। मामले की शिकायत होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से इसकी जांच कराई गई। इसमें तीन कॉलोनियों में इस तरह का मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन

जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल फैलता जा रहा है। कुछ दिन पहले देवबंद क्षेत्र की कई कॉलोनियों की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची थी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई। कमेटी ने 23 सितंबर को कासिमपुर में करीब 200 बीघा जमीन पर काटी जा रही कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। पाया कि 13736 वर्ग मीटर में पांच अलग-अलग भागों में मानचित्र स्वीकृत कराया गया, जबकि पांचों स्वीकृत भागों में विस्तार करते हुए लगभग 9000 वर्ग मीटर बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। स्वीकृत जमीन पर भी शर्तों के अनुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पौधरोपण भी नहीं किया गया। कॉलोनी में कहीं पर भी खुला क्षेत्र नहीं छोड़ा गया।
इसी तरह मकबरा पुलिस चौकी के पास 40 बीघा जमीन पर काटी जा रही कॉलोनी की भी जांच की गई। यहां पर दो अलग-अलग भाग में 5430 वर्ग मीटर मानचित्र में स्वीकृत कराया गया। इसके बाद उनका विस्तार करते हुए 4500 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति के प्लाट काटकर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

तल्हेड़ी चुंगी के करंजाली मार्ग पर यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सामने कॉलोनी 6 बीघा कॉलोनी में पाया कि रोड आदि का निर्माण कर प्लाट काटे जा रहे हैं। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकास कार्य किया गया है। इन मामलों में कमेटी ने कार्रवाई की संस्तुति भी की है।

पैरामाउंट कॉलोनी में हरित पट्टी पर निर्माण का खेल
महानगर की पैरामाउंट कॉलोनी में अलग ही तरह का खेल चल रहा है। यहां पर हरित पट्टी पर ही निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके लिए रात के अंधेरे में काम किया जा रहा है। कई दिन पहले कॉलोनीवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। मामला किसी तरह शांत हुआ था, लेकिन कॉलोनीवासियों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह सब किया जा रहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। हरित पट्टी पर किसी भी हालत में निर्माण नहीं होने देंगे।

वर्जन
अवैध रूप से किसी भी कॉलोनी को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पैरामाउंट कॉलोनी का मामला भी प्रकाश में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें