्छुरटमलपुर। सहारनपुर के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2025 में एसपीएल आर्यन एकेडमी मनोहरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग में आर्यन एकेडमी के बच्चों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। आर्यन उपाध्याय, वैष्णवी गोयल, नव्या देवी, अलीना, अपूर्व कांबोज, अन्नया देवी, कविश सैनी, मनदीप सिंह, उमर अली और आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता। चार बच्चों विशेष, अरविस खान, नवनदीप कौर और विशाल ने रजत पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा सात बच्चों आरोही कांबोज, अनिका सैनी, अबीबा नाज़, दीपांशु, दीक्षांत, अरुष सिंह राणा और विनिका मोरिया ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की फुर्ती, अनुशासन और कौशल देखने लायक था। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कांबोज ने पदक जीत कर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनके विद्यार्थियों ने साबित कर दिया कि समर्पण और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।